HPU / स्थगित परीक्षाओं का संशोधित कार्यक्रम जारी, 12 से 26 नवंबर तक होंगे पेपर
HPU / हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने 29 अक्तूबर को स्थगित की गई विभिन्न परीक्षाओं की नई तिथियां घोषित कर दी हैं। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अलग-अलग पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं 12 से 26 नवंबर के बीच आयोजित होंगी। विश्वविद्यालय ने विषय और कोर्स कोड के अनुसार विस्तृत डेटशीट अपनी वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी है, जहां विद्यार्थी पूरा कार्यक्रम देख सकते हैं।
शिमला
करवाचौथ के उपलक्ष्य में 29 अक्तूबर को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण एनईपी के तहत बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम, द्वितीय व तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं स्थगित की गई थीं। इनके साथ शास्त्री, बीबीए, बीटीटीएम, बीएचएम और बीएफए या बीपीए प्रथम सेमेस्टर की स्थगित परीक्षाओं का भी संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। ये परीक्षाएं विषय के अनुसार 16, 18 और 20 नवंबर को आयोजित की जाएंगी।
स्नातकोत्तर, बीवॉक, बीसीए और बीबीए की नई तिथियां
स्नातकोत्तर स्तर पर खराब मौसम के कारण परीक्षा में शामिल नहीं हो सके विद्यार्थियों की 29 अक्तूबर को स्थगित परीक्षाएं अब 13 नवंबर को होंगी। एनईपी के तहत स्नातक आईटैप प्रथम सेमेस्टर के राजनीतिक विज्ञान कोर्स कोड डीएससी-1-पीओएलएस-111 की परीक्षा 20 नवंबर को होगी। बीवॉक प्रथम, तृतीय और पांचवें एंड सेमेस्टर के कोर्स कोड आरए-111 तथा ईएन-111 की परीक्षाएं 13 नवंबर के लिए निर्धारित की गई हैं।
बीसीए प्रथम सेमेस्टर के कोर्स कोड बीसीए-0101 गणित-1 और पांचवें सेमेस्टर के बीसीए-0501 ऑपरेटिंग सिस्टम के पेपर 16 नवंबर को होंगे। बीबीए प्रथम सेमेस्टर के कोर्स कोड बीबीए-102 और पांचवें सेमेस्टर के बीबीए-501 के पेपर अब 13 नवंबर को आयोजित किए जाएंगे। विद्यार्थियों को संबंधित विषय और कोर्स कोड के आधार पर संशोधित परीक्षा तिथि की पुष्टि करने के लिए विश्वविद्यालय की विस्तृत सूचना देखने को कहा गया है।
बीए, बीकॉम और बीएससी के पेपर 26 नवंबर को
बीए, बीकॉम और बीएससी प्रथम वर्ष के समाजशास्त्र विषय के कोर्स कोड एसओसीएल-ए-101 तथा कम्प्यूटर एप्लीकेशन के सीओएमपी-101टीएच के पेपर 26 नवंबर को होंगे। द्वितीय वर्ष के हिंदी कोर्स कोड 202, केमिस्ट्री सीएचईएम-202टीएच और टूरिज्म टीटीएमसी-201 या टीटीएमसी-जीई-201 की परीक्षाएं भी इसी दिन आयोजित की जाएंगी। तृतीय वर्ष के राजनीतिक विज्ञान, जियोलॉजी, फिजिकल एजुकेशन और एजुकेशन विषयों की संबंधित परीक्षाएं भी 26 नवंबर के लिए तय की गई हैं।
प्रभाकर और शास्त्री परीक्षाओं का कार्यक्रम
स्थगित प्रभाकर और प्राक शास्त्री प्रथम व द्वितीय वर्ष की अनुपूरक परीक्षाएं अब 12 नवंबर को होंगी। शास्त्री प्रथम वर्ष के कोर्स कोड एसएचटी-डी-1 वेद की परीक्षा 21 नवंबर को निर्धारित की गई है। द्वितीय वर्ष के एचआईएनडी-202 आधुनिक हिंदी कविता तथा शास्त्री तृतीय वर्ष के डीएसई-1बी पीओएलएस-302ए डेमोक्रेसी एंड गवर्नेंस के पेपर 26 नवंबर को होंगे। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल के अनुसार विस्तृत सूचना विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है।