लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Commonwealth Games: पीवी सिंधु ने भारत को दिलाया एक और गोल्ड, बैडमिंटन में पहला पदक…

SAPNA THAKUR | 8 अगस्त 2022 at 3:12 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

इंग्लैंड के बर्मिंघम में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत का बेहतरीन प्रदर्शन जारी है। सोमवार यानी 8 अगस्त को कॉमनवेल्थ गेम्स का 11वां दिन है। आज भारत की झोली में एक और गोल्ड मेडल आ गया है। भारत को यह गोल्ड पीवी सिंधु ने दिलाया है। देश को अब तक 19 स्वर्ण, 15 रजत और 22 कांस्य मिल चुके हैं। भारत अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गया है।

बता दें कि भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने महिला एकल के फाइनल में कनाडा की मिशेल ली को हरा दिया। सिंधु ने यह मुकाबला 21-15, 21-13 से अपने नाम किया। वह पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में एकल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहीं। बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों मे भारत का बैडमिंटन में यह पहला स्वर्ण पदक हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]