लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Commonwealth Games 2022: आठवें दिन भारत ने जीते 6 मेडल, तीन स्वर्ण तो….

SAPNA THAKUR | 6 अगस्त 2022 at 6:51 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

बर्मिंघम में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के आठवें दिन 5 अगस्त (शुक्रवार) को भारत ने छह मेडल अपने नाम किए। भारतीय फैंस को शुक्रवार को पदक आने की उम्मीद तो थी, लेकिन सिर्फ पदक आए नहीं, बल्कि पदकों की बारिश हुई। भारत ने शुक्रवार को तीन स्वर्ण, एक और दो कांस्य समेत कुश्ती में कुल छह पदक जीते। इससे भारत के कुल पदकों की संख्या 26 पहुंच गई है।

अंशु मलिक ने सिल्वर जीत की शुरुआत

सबसे पहले अंशु मलिक ने वूमेन्स 57 किलो भारवर्ग में सिल्वर मेडल हासिल किया। फाइनल में अंशु का सामना नाइजीरिया की ओडुनायो फोलासाडे से था लेकिन अंशु को 3-7 से हार का सामना करना पड़ा। कॉमनवेल्थ गेम्स में ओडुनायो का यह लगातार तीसरा गोल्ड मेडल रहा। हार के बाद अंशु काफी निराश दिखाई दी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

बजरंग-साक्षी और दीपक का गोल्डन दांव

फिर बजरंग पूनिया ने उम्मीदों के मुताबकि प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता। पुरुषों की फ्रीस्टाइल 65 किलो भारवर्ग के फाइनल में बजरंग पूनिया ने कनाडा के एल. मैकलीन को 9-2 मात दी। बजरंग पूनिया का यह कॉमनवेल्थ गेम्स में लगातार दूसरा गोल्ड एवं ओवऑल तीसरा मेडल रहा।

वहीं साक्षी मलिक ने वूमेन्स 62 किलो भारवर्ग के फाइनल में कनाडा की एना गोडिनेज गोंजालेज को बाय फॉल के जरिए 4-4 से मात देकर पीला तमगा हासिल किया। बाद में दीपक पूनिया ने 86 किलो कैटेगरी में पाकिस्तानी रेसर मोहम्मद इनाम को 3-0 से मात देकर भारत को दिन का तीसरा गोल्ड मेडल दिलाया।

मोहित-दिव्या ने भी जीते मेडल

दिव्या काकरान ने भी गोल्ड नहीं जीत पाने की टीस को ब्रॉन्ज हासिल कर खत्म करने की कोशिश की। दिव्या ने वूमेन्स फ्रीस्टाइल के 68 किलो भारवर्ग में ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में टोंगा की टाइगर लिली कॉकर लेमाली को बाय फॉल के जरिए 2-0 से मात दी। वहीं मोहित ग्रेवाल (125 किलो) ने जमैका के एरॉन जॉनसन को बाय फॉल के ही जरिए 0-6 से रौंद ़डाला।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]