राष्ट्रमंडल खेलों के दूसरे दिन शनिवार को भारत ने 4 मेडल जीते। चारों मेडल वेटलिफ्टिंग से भारत को मिले। संकेत ने सिल्वर और गुरुराज पुजारी ने ब्रॉन्ज मेडल के साथ शुरुआत की। दिन की सबसे बडी सफलता मीराबाई चानू के हाथ लगी, जिन्होंने देश के लिए पहला गोल्ड जीता।
वहीं दिन का अंत वेटलिफ्टिंग में ही बिंदियारानी के सिल्वर मेडल के साथ हुआ। भारतीय वेटलिफ्टर बिंदियारानी देवी ने देश के लिए चौथा पदक जीता। उन्होंने 55 किलोग्राम भारवर्ग में स्नैच में 86 किलो का वजन और क्लीन एंड जर्क राउंड में 116 किलो का वजन उठाया। कुल 202 किलो वजन उठाने के साथ ही बिंदियारानी ने रजत पदक अपने नाम किया।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





