कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। इस गेम्स के नौंवें दिन कुश्ती मे भारत का जलवा देखने को मिला। रवि कुमार दहिया, विनेश फोगाट और नवीन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। इससे पहले शुक्रवार को बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और दीपक पूनिया भी रसेलिंग में सोना जीतने में सफल रहे थे। यानी कि भारत ने रेसलिंग में कुल छह गोल्ड मेडल हासिल किए।
रवि दहिया का कमाल
पुरुषों के 57 किलो भारवर्ग में पहलवान रवि कुमार दहिया ने भारत के लिए गोल्ड मेडल हासिल किया। टोक्यो ओलंपिक के सिल्वर मेडलिस्ट रवि दहिया ने फाइनल मुकाबले में नाइजीरिया के ई. विल्सन को तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर 10-0 से मात दी। रवि दहिया को यह मुकाबला जीतने में तीन मिनट से भी कम का समय लगा।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
विनेश ने लगाई गोल्ड की हैट्रिक
अनुभवी पहलवान विनेश फोगाट ने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण की हैट्रिक लगा ली है। विनेश ने लगातार तीसरी बार स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। उन्होंने फ्रीस्टाइल 53 किलो में श्रीलंका की चामोडया केशानी को हराया। विनेश ने यह मैच 4-0 से अपने नाम किया। उन्होंने 2014 ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में 48 किलो और 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में 50 किलो वर्ग में स्वर्ण जीता था।
नवीन ने पाकिस्तानी पहलवान को पटका
नवीन ने कुश्ती में भारत को छठा और कुल 12वां स्वर्ण पदक दिलाया। उन्होंने फ्रीस्टाइल 74 किलो वर्ग में पाकिस्तान के मुहम्मद शरीफ ताहिर को 9-0 से हराया। नवीन ने मैच में शुरू से ही अपनी पकड़ बनाए रखी। उन्होंने पाकिस्तानी पहलवान को कोई मौका नहीं दिया। भारत को 34वां पदक बर्मिंघम में मिला।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group




