लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Corona Update: 24 घंटे में कोरोना के 11,539 नए मामले, सक्रिय केस एक लाख से नीचे

SAPNA THAKUR | 21 अगस्त 2022 at 11:17 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

देश में लगातार घटते कोरोना मरीजों के बीच सक्रिय संक्रमितों की संख्या एक लाख से नीचे पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब 99,879 सक्रिय कोरोना मरीज हैं। जबकि, शनिवार तक सक्रिय मरीजों की संख्या 1,01,166 थी। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार के मुकाबले आज नए कोरोना मरीजों की संख्या में भी कमी आई है। देश में आज 11,539 नए मरीज सामने आए हैं। जबकि, शनिवार को देश में 13,272 नए कोरोना संक्रमित मिले थे।

24 घंटे में 34 लोगों की मौत
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में पिछले 24 घंटों में 34 लोगों की मौत हुई। अब देश में कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा बढ़कर 5,27,332 तक पहुंच गया है। मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का 0.23 प्रतिशत शामिल है, जबकि रिवकरी रेट 98.59 प्रतिशत है। वहीं दैनिक संक्रमण दर घटकर 3.75 प्रतिशत पहुंच गया है। साप्ताहिक संक्रमण दर 3.88 प्रतिशत दर्ज की गई। जबकि, मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]