लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Coronavirus/ एक बार फिर बढ़ने लगे कोविड-19 के मामले, सक्रिय मरीजों की संख्या…

PRIYANKA THAKUR | 6 अक्तूबर 2022 at 12:29 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

देश में एक बार फिर से कोरोना के मामले बढ़ने शुरू हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी गुरुवार के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 2,529 नए मामले सामने आए हैं जो कि कल की तुलना में 61 अधिक हैं। इस दौरान 12 लोगों की मौत भी हुई है।

एक बार बुधवार के आंकड़ों पर नज़र डाली जाये तो कोरोना के 2,468 मरीज सामने आए थे और मंगलवार की तुलना में 500 अधिक थे। लगातार दो दिनों से कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी ने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। इसके अलावा देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 32,282 हो गई है जो कि कल की तुलना में 1,036 कम है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]