Coronavirus/ केंद्र सरकार ने कोरोना की नेजल वैक्सीन को दी मंजूरी, नाक से….
दुनिया के कई देशों में लगातार फैल रहे कोविड-19 के मामलों को लेकर अब देश में प्रशासन भी अलर्ट मोड़ पर आ चुका है। हालांकि देश में अभी कोरोना का संक्रमण पूरी तरह से नियंत्रण में है। बावजूद इसके अन्य देशों में बढ़ रहे कोविड के मामलों के चलते सरकार सहित स्वास्थ्य विभाग कोई भी कोताही नहीं बरतना चाहता है।
इसी बीच केंद्र सरकार ने भारत बायोटेक की नेजल वैक्सीन को भी मंजूरी दे दी है। यह वैक्सीन बूस्टर डोज के तौर पर लग सकेगी। नेजल वैक्सीन शुरुआत में प्राइवेट अस्पतालों में लग सकेगी। इस वैक्सीन को सरकार ने भारत के कोविड-19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में आज से ही शामिल किया है।
टीका नहीं नाक से दी जाती है वैक्सीन
केंद्र सरकार द्वारा इससे पहले भी नेजल वैक्सीन को मंजूरी दी गई थी। 6 सितंबर को भारत के औषधि महानियंत्रक ने उस समय केवल आपातकालीन उपयोग के लिए इसको मंजूरी दी थी। बता दें कि यह वैक्सीन टीके के जरिए नहीं दी जाती है। इसकी खासियत यही है कि वैक्सीन को नाक में स्प्रे करने के माध्यम से दिया जाता है। फिलहाल सरकार ने 18 साल के ऊपर के लोगों के लिए ही इसको मंजूरी दी है जो प्राइवेट अस्पताल में जाकर लगवा सकेंगे।