लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Coronavirus/ कोरोना के मामलों में हुआ इजाफा, मरने वालों की संख्या…

PRIYANKA THAKUR | 8 सितंबर 2022 at 11:59 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

देश में आज कोरोना के मामलों में इजाफा देखने को मिला है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार 6,395 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4,44,78,636 हो गई है। वही , देश में 33 लोगों की मौत के साथ अभी तक मरने वालों की संख्या 5,28,090 हो गई है। देश में कोविड के सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 50,594 रह गए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 के सक्रिय मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.11 प्रतिशत है, जबकि संक्रमित मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.70 प्रतिशत हो गई है। बीते 24 घंटे की अवधि में सक्रिय कोविड-19 का इलाज करा रहे लोगों की संख्या में 252 की गिरावट दर्ज की गई है।

दैनिक संक्रमण दर 1.96 प्रतिशत और साप्ताहिक संक्रमण दर 1.88 प्रतिशत दर्ज की गई। कोरोना बीमारी से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 4,39,00,204 हो गई, जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]