देश में कोरोना के मामलो में आज फिर इजाफा देखने को मिला है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में कोरोना के 5,108 नए मरीज सामने आए हैं। वहीं इस दौरान 5,675 लोग संक्रमण से ठीक भी हुए हैं।
आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब 45,749 सक्रिय कोरोना मरीज हैं। वहीं संक्रमण दर 1.44 प्रतिशत पहुंच गई है। बुधवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में 528216 लोगों की कोरोना के कारण मौत हुई है। यह कुल संक्रमण की 1.19 प्रतिशत है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





