Loading...

Coronavirus/ दुनिया भर के कई देशों में बढ़ा कोरोना का खतरा, केंद्र सरकार अलर्ट

SAPNA THAKUR • 24 Dec 2022 • 1 Min Read

भारत देश में बेशक कोरोना का संक्रमण अभी नियंत्रण में है परंतु दुनिया के कई देशों में यह कहर ढा रहा है। चीन में इन दिनों कोरोना पीक पर पहुँच चुका है अस्पतालों का हाल बेहाल है और श्मशान घाट भी भर गए हैं। चीन ही नहीं बल्कि जापान, अमेरिका समेत दुनिया भर के कई देशों में यह संक्रमण कहर ढा रहा है।

कोरोना के लगातार बढ़ते हुए केसों के चलते चिकित्सा संसाधनों की कमी सबसे बड़ी चुनौती बनकर उभरी है। चीन में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। हालत ये है कि चीन में न सिर्फ हॉस्पिटल में बैड, वेंटिलेटर्स और दवाइयों की कमी है, बल्कि डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की भी काफी कमी है।

उधर, कोविड के खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार अलर्ट मोड में आ गई है। केंद्र सरकार की ओर से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी गई है। साथ ही केंद्र सरकार ने सभी राज्यों से कहा कि वे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की एडवाइजरी का सख्ती से पालन करवाएं। देशभर में पिछले 24 घंटे में कोविड संक्रमण के 201 नए केस दर्ज किए गए हैं।

कोविड के एक्टिव केसों का आंकड़ा बढ़कर 3397 हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोरोना के कुल केस बढ़कर 4.46 करोड़ हो गए हैं।