Loading...

Coronavirus/ देश में बढ़े सक्रिय मामले, चार विदेशी नागरिक…

PRIYANKA THAKUR • 26 Dec 2022 • 1 Min Read

भारत में भी कोरोना ने चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक सक्रिय मामले बढ़कर 3,428 हो गए हैं। वहीं बीते 24 घंटों में कोरोना के 196 नए मामले सामने आए हैं और दो लोगों की मौत हो गई है। इस बीच पड़ोसी देश चीन में कोरोना के कहर को देखते हुए केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को तैयारियों को दुरुस्त करने के लिए कहा है।

लोगों से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए कहा गया है। गया हवाईअड्डे पर चार विदेशी तीन म्यांमार से और एक बैंकॉक से आए यात्री की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वे सभी असिम्पटोमेटिक हैं और उन्हें आइसोलेशन में रखा है। देश में कोरोना की ताजा स्थिति और तैयारियों का जायजा लेने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने आज इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के साथ बैठक की।