देश में कोरोना के मामले इन दिनों चार से पांच हजार के बीच रिकॉर्ड किये जा रहे है। वही , बीते 24 घंटे की बात करे तो देश में 5442 नए कोरोना केस मिले हैं। इसके साथ ही दैनिक संक्रमण दर घटकर 1.61 फीसदी पर आ गई है। वही, देश में कोविड से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,28,429 हो गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार सुबह जारी अपडेट आंकड़ों के अनुसार देश में अब सक्रिय केस 46,342 रह गए हैं। बीते 24 घंटे में 5,291 लोग महामारी से उबर गए। कोरोना से मौतों के आंकड़ों में 26 का इजाफा हुआ है। इसके साथ ही देश में कोविड से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,28,429 हो गई है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
देश में कुल कोरोना मरीजों का आंकड़ा अब 4,45,53,042 हो गया है। सक्रिय केस की कुल केस से तुलना करें तो ये 0.10 फीसदी हैं। देश में कोरोना रिकवरी रेट 98.71 फीसदी है। सक्रिय केस में बीते 24 घंटे में 126 की बढ़ोतरी हुई है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





