कोरोना संक्रमितों की संख्या में इन दिनों तेजी से कमी आ रही है। रविवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, अब देश में 55,114 सक्रिय कोरोना मरीज बचे हैं। आंकड़ों के मुताबिक, 24 घंटे में देश में 6,809 कोरोना मामले आए हैं। वहीं 8,414 मरीज कोरोना से ठीक भी हुए हैं।
प्रतिदिन संक्रमितों की संख्या घटने के कारण दैनिक संक्रमण दर में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। रविवार को 2.12 प्रतिशत संक्रमण दर रही। देश में अब तक कोरोना के कारण 527991 लोगों की मौत हुई है। यह कुल संक्रमण का 1.19 प्रतिशत है। वहीं देश में अब तक 43873430 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





