देश में एक बार फिर कोविड-19 के मामले धीरे-धीरे बढ़ने शुरू हो गए हैं। थोड़े दिन पहले जहां कोविड-19 के मामले 2000 से कम रिकॉर्ड किए जा रहे थे। तो वहीं अब इनकी संख्या बढ़ गई है। बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 2401 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ सक्रिय मरीजों की संख्या 26,625 पहुंच गई है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, 24 घंटे में कोरोना से 2373 लोग ठीक भी हुए हैं। इसी के साथ देश में कोरोना से अब तक संक्रमित हुए कुल मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 4,46,28,828 पहुंच गया है। वहीं मृतकों की संख्या 5,28,895 है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





