देश में बीते 24 घंटे में 13,272 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 13,900 मरीज महामारी से ठीक भी हुए है। हालांकि शुक्रवार की तुलना में शनिवार को संक्रमण दर बढ़कर 4.21 पर पहुंच गई।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह 8 बजे अपडेट आंकड़ों के अनुसार सक्रिय केस की संख्या 1,01,166 रही। शुक्रवार को देश में 15,754 नए कोरोना केस मिले थे। उसके मुकाबले आज कुछ कम केस मिले हैं, हालांकि दैनिक संक्रमण दर में बढ़ोतरी हुई है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





