लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Coronavirus/ सक्रिय केसों की संख्या में आई कमी, 24 घंटे में 17,135 नए मामले

PRIYANKA THAKUR | 3 अगस्त 2022 at 11:57 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

देश में कोविड-19 के नए मामलों में रोज उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। मंगलवार को कोविड-19 के 13,734 मामले सामने आए थे। तो वही आज बुधवार को 24 घंटे के दौरान 17,135 नए मामले रिकॉर्ड किए गए है। हालांकि सक्रिय केसों की संख्या में कमी आई है, सक्रिय केस घटकर 1,37,057 रह गए हैं। इस दौरान 47 लोगों की कोरोना महामारी से मौत हो गई।

संक्रमण दर भी घटी
बीते 24 घंटे में दैनिक संक्रमण दर और घटकर 3.69 फीसदी रह गई, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 4.67 फीसदी दर्ज की गई, जबकि मृत्यु दर 1.20 फीसदी है। कोरोना महामारी से अब तक 4,34,03,610 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

इसके साथ ही देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,40,67,144 हो गई हैं। मंत्रालय के अनुसार सक्रिय केस की तुलना कुल मामलों से करें तो ये 0.31 फीसदी हैं, जबकि कोरोना से स्वस्थ होने वालों की राष्ट्रीय दर 98.49 फीसदी है। बीते 24 घंटे में सक्रिय में 2,735 मामलों की कमी आई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]