देश में आज फिर तीसरे दिन शनिवार को 21 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आये हैं। वही, इस दौरान 67 लोगों की इस महामारी के चलते मौत हो गई। शनिवार को सक्रिय केस में 618 की बढ़ोतरी हुई। इतना ही नही दैनिक संक्रमण दर भी 4.46 फीसदी हो गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में 21,411 नए संक्रमित मिले हैं। हालांकि, इस दौरान 20,726 लोग महामारी से ठीक भी हुए है। बीते तीन दिनों से रोज 21 हजार से ज्यादा नए संक्रमित मिल रहे हैं। इससे पहले शुक्रवार को 21,880 नए मामले , गुरुवार को 21,566 नए केस मिले थे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





