देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 6,298 मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, 24 घंटों के अंदर 5,916 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक भी हुए हैं। देश में बीते 24 घंटे में कोरोना से 23 लोगों की मौत हुई है। आंकड़ों को देखें तो इसमें केरल के चार पुराने मामले भी शामिल हैं। इसके साथ ही देश में अब तक कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या 5,28,273 हो गई है।
कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट अब बढ़कर 98.71 प्रतिशत हो गया है। अब देश में 46,748 सक्रिय कोरोना मामले हैं, जो कुल कोरोना मामलों के 0.10 प्रतिशत है। वहीं दैनिक संक्रमण दर 1.89 प्रतिशत बनी हुई है। अब तक 43947756 लोग कोरोना से ठीक भी हो चुके हैं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





