देश में कोविड-19 के मामलों में आज 4 दिन बाद भारी गिरावट देखने को मिली। बता दें कि देश में आज पिछले 24 घंटों के दौरान 16,935 नए मामले दर्ज किए गए। जबकि इन दिनों देश में 20,000 से ज्यादा मामले रोज सामने आ रहे थे। पिछले आंकड़ों पर एक नजर डाली जाए तो रविवार को 20,528, शनिवार को 20,044, शुक्रवार को 20038 तो गुरुवार को 20,139 नए मामले सामने आए थे।
हालांकि, चिंता की बात यह है कि दैनिक संक्रमण दर अभी भी 6 फीसदी के पार बनी हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना की संक्रमण दर 6.48 फीसदी है। पिछले 24 घंटों में कोरोना से 51 लोगों की मौत भी हुई है।
देश में अब 1.44 लाख से ज्यादा सक्रिय मामले
ताजा आंकडों के मुताबिक, देश में अब कोरोना के 1,44,264 सक्रिय मामले हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना से 16,069 लोग ठीक भी हुए हैं। अब तक देश में कुल 43097510 लोग ठीक हुए हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





