देश में कोरोना के मामलों में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में देश में 5,664 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 4,555 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं।
आंकड़ों पर एक नज़र डाली जाये तो देश में अब कोरोना के 47,922 सक्रिय मामले हैं। वहीं दैनिक संक्रमण दर 1.96 प्रतिशत दर्ज की गई है। अब तक देश में कोरोना के कारण 528337 लोगों की मौत हुई है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





