Loading...

COUNSELLING / जेबीटी के 187 पदों के लिए काउंसलिंग 7 जनवरी को छोटा शिमला में

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 19 Dec 2024 • 1 Min Read

Himachalnow / ऊना / वीरेंद्र बन्याल

जेबीटी अध्यापकों के 187 पदों की काउंसलिंग 7 जनवरी, 2025 को प्रातः 11 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, छोटा शिमला में आयोजित होगी।

उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा ऊना, सोमलाल धीमान ने बताया कि ऊना जिला के दिव्यांग श्रेणी से संबंधित तथा पात्रता रखने वाले अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक और व्यावसायिक योग्यता प्रमाण पत्रों सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की सत्यापित प्रतियों के साथ काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं।

उन्होंने कहा कि कार्यालय द्वारा अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी कर दिए गए हैं। उप निदेशक ने सभी पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित समय और स्थान पर उपस्थित होने का आग्रह किया है।