Loading...

Covid-19 Guidelines: कोरोना के बढ़ते मामलों के देख स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की नई गाइडलाइंस…..

Ankita • 9 Apr 2023 • 1 Min Read

इन तीन राज्यों में मास्क पहनना किया अनिवार्य……..

देश में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोरोना के मामले बढ़ते देख केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बड़ा फैसला लिया है। बता दें स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बार फिर से राज्य सरकारों की तरफ से सख्ती का एलान होने लगा है।

इसी हफ्ते केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों और प्रमुख सचिवों के साथ बैठक करके राज्यों को अलर्ट रहने को कहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 10 और 11 अप्रैल को देशभर के अस्पतालों में तैयारियों का जायजा करने को लेकर 10 और 11 अप्रैल को मॉड ड्रिल कराने का भी ऐलान किया है।

इन तीन राज्यों ने मास्क पहनना किया अनिवार्य
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए हरियाणा, केरल और पुडुचेरी ने मास्क अनिवार्य कर दिया है। हरियाणा सरकार के अनुसार, सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य है।

सरकार ने आम लोगों से अपील की है कि वह कोरोना के रोकथाम के लिए जरूरी नियमों का पालन करें। सरकार ने जिला और पंचायत प्रशासन को इसकी निगरानी करने का आदेश दिया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी

भीडभाड वाली जगहों पर जाने से बचें और ऐसी जगह पर भी न रहें जहां वेंटिलेशन न हो। स्वास्थ्य सुविधाओं में डॉक्टर, पैरामेडिक्स और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के साथ-साथ रोगियों और उनके परिचारकों का भी मास्क पहनना जरूरी है। भीड़भाड़ वाली और बंद जगहों पर मास्क पहनें।

छींकते या खांसते समय नाक और मुंह को ढकने के लिए रूमाल या टिश्यू का इस्तेमाल करें। हाथ की स्वच्छता बनाए रखें और हाथों को बार-बार धोएं। सार्वजनिक स्थानों पर थूकने से परहेज करें। टेस्टिंग को बढ़ावा दें और लक्षणों आने पर तुरंत सुचित करें। सांस की बीमारियों से पीड़ित होने पर व्यक्तिगत संपर्क को सीमित रखें।