Loading...

Cricket Match / भारत-अफगानिस्तान वनडे के दौरान धर्मशाला में पैराग्लाइडिंग और हवाई गतिविधियों पर रोक

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 10 Jun 2026 • 1 Min Read

Cricket Match : एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में 13 जून को आयोजित होने वाले भारत और अफगानिस्तान के बीच एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से पैराग्लाइडिंग और अन्य हवाई गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह आदेश खिलाड़ियों, अधिकारियों और दर्शकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जारी किए गए हैं।

धर्मशाला

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कांगड़ा स्थित धर्मशाला शिल्पी बेक्टा द्वारा जारी आदेशों के अनुसार भारत और अफगानिस्तान की टीमें 11 जून से धर्मशाला पहुंचकर अभ्यास सत्रों में भाग लेंगी। इसी को ध्यान में रखते हुए एचपीसीए स्टेडियम और इसके आसपास के क्षेत्रों में विशेष सुरक्षा प्रबंध लागू किए गए हैं।

जारी निर्देशों के तहत 11 जून से लेकर 13 जून को मैच समाप्त होने तक पैराग्लाइडिंग सहित सभी प्रकार की हवाई गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह कदम जनहित तथा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए उठाया गया है।

Related Topics: