Loading...

Crime / रोहड़ू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ओल्ड जुब्बल में महिला और युवती चिट्टा सहित गिरफ्तार, नशा माफिया को करारा झटका

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन 31 Oct 2025 Edited 31 Oct Quick read

रोहड़ू पुलिस की डिटैक्शन सैल टीम ने नशा माफिया के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए ओल्ड जुब्बल क्षेत्र में छापेमारी कर दो महिलाओं को चिट्टा (हेरोइन) सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 12.042 ग्राम चिट्टा, नकदी और वजन मशीन बरामद की।

रोहड़ू (बशनाट)

गोपनीय सूचना पर दी दबिश, दो गिरफ्तार
डिटैक्शन सैल टीम को सूचना मिली थी कि ओल्ड जुब्बल में कुछ लोग नशे का कारोबार कर रहे हैं। पुलिस ने मौके पर छापा मारकर नीलम (31) निवासी ओल्ड जुब्बल और मनिंदर कौर (38) निवासी जगाधरी, जिला यमुनानगर (हरियाणा) को चिट्टा सहित रंगे हाथों पकड़ लिया। तलाशी के दौरान 12.042 ग्राम चिट्टा, एक इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन और ₹63,690 नकद बरामद किए गए।

लंबे समय से चला रही थीं नशा सप्लाई नेटवर्क
प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ कि दोनों महिलाएं काफी समय से जुब्बल क्षेत्र में नशे की सप्लाई कर रही थीं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों तक पहुंचने के लिए आगे की पूछताछ जारी है।

डीएसपी ने दी चेतावनी, जनता से की अपील
डीएसपी रोहड़ू प्रणव चौहान ने पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस क्षेत्र में नशे के खिलाफ सख्त अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर ड्रग नेटवर्क को पनपने नहीं दिया जाएगा। साथ ही, स्थानीय लोगों से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें और हिमाचल को “ड्रग फ्री स्टेट” बनाने में सहयोग करें।