Loading...

Crime / घुमारवीं में महिला के बैग से चोरी हुए 11 लाख रुपये के आभूषण बरामद, हरियाणा के चार आरोपी गिरफ्तार

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन II • 1 Hour Ago • 1 Min Read

Crime : घुमारवीं पुलिस ने महिला के बैग से सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी के मामले में 24 घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से लगभग 11 लाख रुपये मूल्य के चोरी हुए आभूषण बरामद किए गए हैं।

घुमारवीं

शादी समारोह में जाते समय हुई थी चोरी

पुलिस के अनुसार बरठीं के समीप सुन्हाणी के बरड़ निवासी विक्रम सिंह ने थाना घुमारवीं में शिकायत दर्ज करवाई कि वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ अपने साले के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए बंदला जा रहे थे। घुमारवीं बस अड्डे से निजी बस में सवार होते समय दो-तीन अज्ञात युवक उनकी पत्नी के पीछे बस में चढ़े और उसके पास खड़े हो गए। कुछ दूरी तय करने के बाद वे बस से उतर गए। बंदला पहुंचने पर बैग की जांच करने पर उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण और लगभग नौ हजार रुपये नकद गायब मिले।

चार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर अभिषेक धीमान ने बताया कि मामले की जांच के दौरान हरियाणा के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजीत निवासी आर्य नगर गुहाना जिला सोनीपत, विनय कुमार निवासी अशरफगढ़ जिला जींद, राकेश कुमार निवासी गुहाना जिला सोनीपत तथा सूरजभान निवासी गुहाना जिला सोनीपत के रूप में हुई है।

चोरी हुए आभूषण बरामद

पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से लगभग 11 लाख रुपये मूल्य के चोरी हुए सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जारी है तथा पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Related Topics: