NDPS / नाहन में कार सवार दो आरोपियों से 19.44 ग्राम चिट्टा बरामद, दोनों गिरफ्तार
NDPS / नाहन पुलिस की डिटेक्शन सेल ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कार सवार दो आरोपियों के कब्जे से 19.44 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद करने का दावा किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ उनके कब्जे से एक हजार रुपये नकद भी बरामद किए हैं।
नाहन
गुप्त सूचना पर चबांहा के पास कार्रवाई
पुलिस के अनुसार डिटेक्शन सेल नाहन की टीम गश्त के दौरान चबांहा के पास मौजूद थी। इसी दौरान सूचना मिली कि ददाहू निवासी रोहित परमार और निकुंज कुमार उर्फ भानु कथित तौर पर आपसी मिलीभगत से ददाहू और आसपास के क्षेत्रों में चिट्टा बेचने का काम करते हैं।
कालाआंब से ददाहू की ओर जा रही थी कार
पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी कार नंबर HP 63C-2969 में चिट्टा/हेरोइन की खेप लेकर कालाआंब की ओर से ददाहू जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वाहन की तलाशी ली।
19.44 ग्राम चिट्टा और एक हजार रुपये बरामद
पुलिस के मुताबिक तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 19.44 ग्राम चिट्टा/हेरोइन और एक हजार रुपये नकद बरामद किए गए। दोनों को गिरफ्तार कर पुलिस थाना नाहन में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में आगामी जांच कर रही है।