Loading...

Crime : नीलकंठ मंदिर के पास पिस्टल दिखाकर महिला से चेन लूटी, बाइक सवार ऊना की ओर फरार

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 54 Mins Ago • 1 Min Read

नीलकंठ मंदिर के पास पिस्टल की नोक पर महिला से चेन लूटी, बाइक सवार दो युवक ऊना की ओर फरार

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

जिला ऊना की उप-तहसील जोल के अंतर्गत बड़ूही-जोल मार्ग पर नीलकंठ मंदिर के समीप दिनदहाड़े लूट की वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने पिस्टल की नोक पर एक महिला को डराकर उसकी चेन छीन ली और वारदात को अंजाम देने के बाद ऊना की तरफ फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जाएगी, ताकि आरोपियों की पहचान और उनके भागने की दिशा का पता लगाया जा सके।

दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी है। पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्रों में भी जानकारी जुटाई जा रही है तथा मोटरसाइकिल सवार दोनों युवकों की तलाश की जा रही है।

पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों और आरोपियों की पहचान को लेकर स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Related Topics: