Loading...

Crime / राजगढ़ में युवक को पालतू कुत्तों से कटवाने का आरोप, महिला के खिलाफ मामला दर्ज

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 6 Hours Ago • 1 Min Read

Crime / सिरमौर जिले के राजगढ़ क्षेत्र में एक युवक ने महिला पर बहसबाजी के बाद अपने पालतू कुत्तों से हमला करवाने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस थाना राजगढ़ में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

सिरमौर/राजगढ़

पुलिस को दी शिकायत में शुभम, निवासी गांव कनेच (कथौड़ी), तहसील राजगढ़ ने बताया कि वह राजगढ़ से पैदल अपने घर लौट रहा था। जब वह डूब्लू क्षेत्र में एक मकान के गेट के पास पहुंचा तो वहां मौजूद आरुषि धवन ने उसे वहां से गुजरने पर आपत्ति जताई और कहा कि यह निजी जमीन है तथा यहां से कोई सार्वजनिक रास्ता नहीं है।

गेट खोलते ही बाहर आए पालतू कुत्ते

शिकायतकर्ता के अनुसार बहस के दौरान महिला ने अपने घर का गेट खोल दिया, जिसके बाद चार से पांच पालतू कुत्ते बाहर निकलकर उसकी ओर दौड़े। आरोप है कि इनमें से एक-दो कुत्तों ने उसकी टांग पर काट लिया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि महिला ने गाली-गलौज की और जानबूझकर अपने पालतू कुत्तों से हमला करवाया।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस थाना राजगढ़ ने शिकायत के आधार पर संबंधित महिला के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Topics: