Loading...

Crime: संगड़ाह में लापता 22 वर्षीय युवक का शव खाई से बरामद, मौत की जांच शुरू

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 1 Hour Ago • 1 Min Read

संगड़ाह में लापता 22 वर्षीय युवक का खाई से शव बरामद, मौत की गुत्थी उलझी

संगड़ाह। सिरमौर जिला के संगड़ाह उपमंडल से लापता चल रहे 22 वर्षीय शुभम उर्फ हन्नी पुत्र चंदर सैन, निवासी गांव व डाकघर संगड़ाह, का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खाई से बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। युवक के अचानक लापता होने के बाद परिजनों ने पुलिस थाना संगड़ाह में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी।

शुभम का शव खाई से बरामद होने के बाद उसकी मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक की मौत खाई में गिरने से हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम द्वारा भी घटनास्थल की जांच किए जाने की जानकारी है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रही है। शव का पोस्टमार्टम नाहन मेडिकल कॉलेज में करवाया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा होने की उम्मीद है।

सिरमौर के एसपी एनएस नेगी ने शुभम का शव बरामद होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले में पुलिस जांच जारी है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक की मौत दुर्घटनावश हुई है या इसके पीछे कोई अन्य परिस्थिति है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी।

Related Topics: