Loading...

CSK vs GT, IPL Final 2023: चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का लिया फैसला

Ankita • 29 May 2023 • 1 Min Read

इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का फाइनल मुकाबला आज चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं।

दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा हैं। मौजूदा सीज़न के फाइनल के माध्यम से चेन्नई अपना 10वां फाइनल मुकाबला खेलने उतरेगी। जबकि, गुजरात टाइटंस अपने दूसरे सीज़न में लगातार दूसरे फाइनल के लिए मैदान पर उतरेगी।

गुजरात की टीम ने पूरे सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है। उसने दूसरे क्वालीफायर मुंबई को हराकर फाइनल तक का सफर तय किया। गुजरात टाइटंस को पहले क्वालीफायर में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। अब फाइनल मुकाबले में दोनों की टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।