ट्रिंपल जंप में भारतीय खिलाड़ियों ने इतिहास रच दिया है। भारत के एल्डहॉस पॉल और अब्दुल्ला ने शुरुआती दो स्थानों में जगह बनाई है। एल्डहॉस ने 17.03 मीटर की दूरी तय करने के साथ स्वर्ण पदक जीता है। वहीं, अब्दुल्ला अबूबैकर ने 17.02 मीटर की दूरी तय करने के साथ रजत पदक पर कब्जा किया है। भारत के ही प्रवीन चितरले चौथे स्थान पर रहे और कांस्य पदक जीतने से सिर्फ 0.03 मीटर दूर रह गए। उन्होंने 16.89 मीटर की दूरी तय की।
अन्नू रानी ने भारत को दिलाया ब्रॉन्ज
अन्नू रानी ने भारत को एक और मेडल जिताया है। वूमेन्स जैवलिन थ्रो में अन्नू रानी ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। अन्नू 60 मीटर के बेस्ट अटेंप के साथ यह उपलब्धि हासिल की।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group




