लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

CWG 2022: नीतू ने भारत को दिलाया गोल्ड, महिला हॉकी टीम ने जीता कांस्य पदक

SAPNA THAKUR | 7 अगस्त 2022 at 3:33 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत का शानदान प्रदर्शन लगातार जारी है और अब तक भारत की झोली में 42 पदक आ चुके है। इसमें 14 स्वर्ण, 11 रजत और 17 कांस्य पदक शामिल हैं। भारत को आज बॉक्सिंग में एक स्वर्ण और हॉकी में कांस्य पदक मिला है।

महिला हॉकी टीम ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

भारतीय महिला हॉकी टीम ने रविवार को न्यूजीलैंड को हराकर जीत दर्ज की है। फुल टाइम में ये मैच 1-1 से ड्रॉ हुआ था, लेकिन पेनल्टी शूटआउट में भारत ने कमाल कर दिया। कप्तान सविता पूनिया के जबरदस्त सेव और सोनिका-नवनीत के गोल के दम पर भारत ने 2-1 से शूटआउट भी जीता। महिला हॉकी टीम ने 16 साल बाद कॉमनवेल्थ गेम्स में ब्रॉन्ज़ मेडल जीता है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

नीतू ने स्वर्ण पदक जीता
बॉक्सिंग में महिलाओं के 45-48 कि.ग्रा भारवर्ग में नीतू घणघस ने स्वर्ण पदक जीत लिया है। उन्होंने फाइनल मैच में इंग्लैंड की डेमी जाडे को 5-0 से हराया। 48 कि.ग्रा कैटेगरी में हरियाणा की इस बॉक्सर ने इतिहास रचा है। सभी जज ने इस मैच में नीतू के हक में फैसला दिया और 5-0 से गोल्ड मेडल भारत के नाम हुआ।

भारत के पदक विजेता
14 स्वर्णः
मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, महिला लॉन बॉल टीम, टेबल टेनिस पुरुष टीम, सुधीर (पावर लिफ्टिंग), बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, दीपक पूनिया, रवि दहिया, विनेश फोगाट, नवीन, भाविना (पैरा टेबल टेनिस), नीतू घणघस।
11 रजतः संकेत सरगर, बिंदियारानी देवी, सुशीला देवी, विकास ठाकुर, भारतीय बैडमिंटन टीम, तूलिका मान, मुरली श्रीशंकर, अंशु मलिक, प्रियंका, अविनाश साबले, पुरुष लॉन बॉल टीम।
17 कांस्यः गुरुराजा पुजारी, विजय कुमार यादव, हरजिंदर कौर, लवप्रीत सिंह, सौरव घोषाल, गुरदीप सिंह, तेजस्विन शंकर, दिव्या काकरन, मोहित ग्रेवाल, जैस्मिन, पूजा गहलोत, पूजा सिहाग, मोहम्मद हुसामुद्दीन, दीपक नेहरा, रोहित टोकस, महिला हॉकी टीम।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]