लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

CWG 2022: भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी, सातवें दिन भारत ने जीते दो मेडल…

SAPNA THAKUR | 5 अगस्त 2022 at 7:22 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

बर्मिंघम में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। गेम्स के सातवें दिन 4 अगस्त (गुरुवार) को पैरा-पावरलिफ्टिंग में सुधीर ने स्वर्ण और ट्रैक एंड फील्ड में मुरली श्रीशंकर ने रजत पदक अपने नाम किया। इन दो मेडल्स की बदौलत अब भारत के पदकों की कुल संख्या 20 तक पहुंच गई है।

मुरली श्रीशंकर ने किया कमाल

देर रात मुरली श्रीशंकर ने लॉन्ग जंप में भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता। फाइनल में मुरली श्रीशंकर ने 8.08 मीटर की बेस्ट छलांग लगाकर यह उपलब्धि हासिल की है। मौजूदा कॉमनवेल्थ गेम्स के एथलेटिक्स इवेंट में भारत का यह दूसरा मेडल है। इससे पहले तेजस्विन शंकर ने हाई जंप में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

सुधीर ने गोल्ड जीत लहराया परचम

फिर कुछ मिनट बाद सुधीर ने पैरा पावरलिफ्टिंग में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। सुधीर ने अपने दूसरे अटेंप में 212 किलो वजन उठाकर रिकॉर्ड 134.5 अंक के साथ गोल्ड मेडल जीता। सुधीर कॉमनवेल्थ गेम्स के पैरा पावर लिफ्टिंग इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी है। नाइजीरिया के इकेचुकवु क्रिस्टियन उबिचुकवु ने सिल्वर और स्कॉटलैंड के मिकी यूले ने ब्रॉन्ज हासिल किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]