लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

CWG 2022: भारत का शानदार प्रदर्शन, बॉक्सिंग में नीतू के बाद अमित ने भी जीता गोल्ड

SAPNA THAKUR | 7 अगस्त 2022 at 4:09 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत का बेहतरीन प्रदर्शन जारी है। रविवार यानी 7 अगस्त को कॉमनवेल्थ गेम्स का दसवां दिन है और भारत की नज़र अब अपने मेडल्स की संख्या बढ़ाने पर है। अभी तक भारत 43 मेडल जीत चुका है और रविवार की शुरुआत महिला हॉकी में ब्रॉन्ज़ मेडल मिलने के साथ हुई। आज भारत को बॉक्सिंग में दो स्वर्ण और हॉकी में कांस्य पदक मिला है।

बॉक्सिंग में अमित ने जीता स्वर्ण
बॉक्सिंग में पुरुषों के 48-51 कि.ग्रा भारवर्ग में अमित पंघाल ने भी स्वर्ण पदक जीत लिया है। उन्होंने इंग्लैंड के किआरन मैकडोनाल्ड को 5-0 से हराया और बॉक्सिंग में आज देश को दूसरा स्वर्ण पदक दिलाया है।

नीतू ने स्वर्ण पदक जीता
इससे पहले बॉक्सिंग में महिलाओं के 45-48 कि.ग्रा भारवर्ग में नीतू घणघस ने स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने फाइनल मैच में इंग्लैंड की डेमी जाडे को 5-0 से हराया। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में यह भारत का 15वां स्वर्ण पदक है। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत अब तक 43 पदक जीत चुका है। इसमें 15 स्वर्ण, 11 रजत और 17 कांस्य पदक शामिल हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]