इंग्लैंड के बर्मिंघम में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत की झोली में एक और गोल्ड मेडल आ गया है। बैडमिंटन में पीवी सिंधु के बाद लक्ष्य सेन ने स्वर्ण पदक जीता है। इसके साथ ही कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत अब तक 20 स्वर्ण पदक जीत चुका है। इसके अलावा भारत 15 रजत और 22 कांस्य समेत कुल 57 पदक जीत चुका है।
लक्ष्य सेन ने बैडमिंटन में जीता स्वर्ण
बैडमिंटन में पुरुष एकल के फाइनल मुकाबले में लक्ष्य सेन ने मलेशिया के एंग जे यॉन्ग को 19-21, 21-9, 21-16 से हराया है। इसके साथ ही उन्होंने स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। यह राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत का 20वां स्वर्ण पदक है। वहीं, बैडमिंटन में आज भारत ने दूसरा स्वर्ण पदक जीता है।
भारत के पदक विजेता
20 स्वर्णः मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, महिला लॉन बॉल टीम, टीटी पुरुष टीम, सुधीर, बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, दीपक पूनिया, रवि दहिया, विनेश, नवीन, भाविना, नीतू, अमित पंघाल, एल्डहॉस पॉल, निकहत जरीन, शरत-श्रीजा, पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन।
15 रजतः संकेत सरगर, बिंदियारानी देवी, सुशीला देवी, विकास ठाकुर, भारतीय बैडमिंटन टीम, तूलिका मान, मुरली श्रीशंकर, अंशु मलिक, प्रियंका, अविनाश साबले, पुरुष लॉन बॉल टीम, अब्दुल्ला अबोबैकर, शरथ-साथियान, महिला क्रिकेट टीम, सागर।
22 कांस्यः गुरुराजा, विजय कुमार यादव, हरजिंदर कौर, लवप्रीत सिंह, सौरव घोषाल, गुरदीप सिंह, तेजस्विन शंकर, दिव्या काकरन, मोहित ग्रेवाल, जैस्मिन, पूजा गहलोत, पूजा सिहाग, मोहम्मद हुसामुद्दीन, दीपक नेहरा, रोहित टोकस, महिला हॉकी टीम, संदीप कुमार, अन्नू रानी, सौरव-दीपिका, किदांबी श्रीकांत, त्रिषा-गायत्री।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





