आज बुधवार को भारत के खाते में 14वां पदक भी आ गया है। यह पदक लवप्रीत सिंह ने भारत की झोली में डाला। वेटलिफ्टिंग के 109 कि.ग्रा भार वर्ग में भारत के लवप्रीत सिंह ने कांस्य पदक जीत लिया है। स्नैच राउंड में उन्होंने 163 कि.ग्रा भार उठाया था। वहीं, क्लीन एंड जर्क के पहले प्रयास में उन्होंने 185 कि.ग्रा भार उठाया।
इस तरह उन्होंने मुकाबले में कुल 355 किग्रा भार उठाया। इसके साथ ही भारत को वेटलिफ्टिंग में नौवां पदक मिला है। बता दे कि अब तक राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत ने कुल 14 पदक जीते हैं, जिसमें पांच स्वर्ण, पांच रजत और चार कांस्य पदक शामिल हैं। इसके साथ ही पदक तालिका में भारत छठे पायदान पर है।
भारत के पदक विजेता
5 स्वर्णः मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, महिला लॉन बॉल टीम, टेबल टेनिस पुरुष टीम
5 रजतः संकेत सरगरी, बिंदियारानी देवी, सुशीला देवी, विकास ठाकुर, भारतीय बैडमिंटन टीम
4 कांस्यः गुरुराजा पुजारी, विजय कुमार यादव, हरजिंदर कौर, लवप्रीत सिंह
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





