कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत अब तक 18 स्वर्ण, 15 रजत और 22 कांस्य समेत कुल 55 पदक जीत चुका है। इसके साथ ही भारत कॉमनवेल्थ गेम में पांचवे स्थान पर आ गया है जबकि इससे पहले भारत 7वें स्थान पर था। बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के 10वें दिन भारतीय मुक्केबाजों ने कमाल दिखाया। रविवार को भारत ने कुल पांच स्वर्ण जीते। इनमें से तीन स्वर्ण मुक्केबाजों के नाम रहे। भारत की दो महिला और एक पुरुष मुक्केबाज ने स्वर्ण जीता।
जानकारी के अनुसार 10वें दिन बॉक्सिंग में सुपर हेवीवेट कैटेगरी यानी 92 किलोग्राम भारवर्ग में भारत के सागर अहलावत ने रजत पदक जीता। बैडमिंटन में महिला डबल्स में त्रिषा जॉली और गायत्री गोपीचंद पुलेला की जोड़ी ने कांस्य पदक जीता। वही, टेबल टेनिस में भारत ने एक और स्वर्ण जीता।
इतना ही नही कल भारतीय महिला क्रिकेट टीम को फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने 9 रन से हरा दिया था। जिसके चलते भारत को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। किदांबी श्रीकांत और सौरव-दीपिका ने भी बीते कल कांस्य पदक जीता।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
भारत के पदक विजेता
18 स्वर्णः मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, महिला लॉन बॉल टीम, टेबल टेनिस पुरुष टीम, सुधीर (पावर लिफ्टिंग), बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, दीपक पूनिया, रवि दहिया, विनेश फोगाट, नवीन, भाविना (पैरा टेबल टेनिस), नीतू घणघस, अमित पंघाल, एल्डहॉस पॉल, निकहत जरीन, शरत कमल-श्रीजा अकुला ।
15 रजतः संकेत सरगर, बिंदियारानी देवी, सुशीला देवी, विकास ठाकुर, भारतीय बैडमिंटन टीम, तूलिका मान, मुरली श्रीशंकर, अंशु मलिक, प्रियंका, अविनाश साबले, पुरुष लॉन बॉल टीम, अब्दुल्ला अबोबैकर, शरत और साथियान, भारतीय महिला क्रिकेट टीम, सागर।
22 कांस्यः गुरुराजा पुजारी, विजय कुमार यादव, हरजिंदर कौर, लवप्रीत सिंह, सौरव घोषाल, गुरदीप सिंह, तेजस्विन शंकर, दिव्या काकरन, मोहित ग्रेवाल, जैस्मिन, पूजा गहलोत, पूजा सिहाग, मोहम्मद हुसामुद्दीन, दीपक नेहरा, रोहित टोकस, महिला हॉकी टीम, संदीप कुमार, अन्नू रानी, सौरव घोषाल-दीपिका, किदांबी श्रीकांत, त्रिषा-गायत्री।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





