Loading...

Delhi MCD Election 2022: दिल्ली में एमसीडी चुनाव का ऐलान, इस दिन होगा मतदान

SAPNA THAKUR • 4 Nov 2022 • 1 Min Read

दिल्ली नगर निगम चुनाव की घोषणा आज हो गई है। दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर राज्य चुनाव आयोग द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। इस दौरान दिल्ली चुनाव आयुक्त विजय देव ने बताया कि दिल्ली एमडीसी चुनाव की वोटिंग 4 दिसंबर को होगी और 7 दिसंबर को नतीजे आएंगे। सुबह 8 बजे से शाम साढ़े 5 बजे तक वोटिंग होगी।

उन्होंने बताया कि आज से आचार संहिता लागू हो जाएगी। चुनाव प्रचार के लिए लगे होर्डिंग्स और बैनर हटा दिए जाएंगे। दिल्ली चुनाव आयोग ने बताया कि दिल्ली में 7 नवंबर से नामांकन शुरू हो जाएंगे। 14 नवंबर नामांकन की आखिरी तारीख होगी। नामांकन पत्र की 16 नवंबर तक स्क्रूटनी होगी। नामांकन पत्र वापसी की आखिरी तारीख 19 नवंबर होगी।

दिल्ली नगर निगम के ताजा परिसीमन के मुताबिक, इस बार 250 सीटों पर मतदान होगा। दिल्ली नगर निगम के एकीकरण के बाद 272 की जगह 250 वार्ड हो गए हैं। लंबे समय के इंतजार के बाद शुक्रवार शाम को दिल्ली नगर निगम के चुनाव 2022 की घोषणा हुई।

एससी महिलाओं के लिए 21 सीट आरक्षित
चुनाव आयुक्त ने बताया कि एससी महिलाओं के लिए 21 सीट आरक्षित हैं। निगम चुनाव के लिए एक एप बनाया गया है। लोग एप पर अपना नाम देख सकते हैं और शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं।