लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Dhanteras 2022: धनतेरस पर इस शुभ मुहूर्त में खरीदें सोना-चांदी

SAPNA THAKUR | 19 अक्तूबर 2022 at 2:47 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ नाहन

पांच दिवसीय दीपावली पर्व की शुरूआत धनतेरस यानी 23 अक्तूबर 2022 से हो रही है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस पर माँ लक्ष्मी के साथ धन के देवता भगवान कुबेर की पूजा-अर्चना होती है। पौराणिक ग्रंथों के अनुसार भगवान धन्वंतरी को विष्णु जी का अवतार माना जाता है, और इसी दिन उनका प्रकाट्य हुआ था।

धनतेरस के दिन सोने, चांदी के सिक्के, आभूषण एवं बर्तनों, घर, गाड़ी एवं महंंगी वस्तुओं की खरीदारी की विशेष परंपरा है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऐसा करने से माँ लक्ष्मी और भगवान कुबेर के आशीर्वाद से आय में बढ़ोत्तरी होती है और पूरे वर्ष घर की तिजोरी भरी रहती है। अगर आप भी धनतेरस के दिन सोने-चांदी के सिक्के, आभूषण अथवा कीमती वस्तुएं आदि खरीदते हैं तो शुभ मुहूर्त पर खरीदना ही लाभकारी होता है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का शुभ समय
धनतरेस इस बार 22 अक्तूबर 2022 को शाम 06:03 बजे से शुरु होगा और त्रयोदशी तिथि का समापन 23 अक्तूबर 2022 को शाम 06:04 बजे होगा। ऐसे में खरीदारी के लिए दोनों दिन शुभ मुहूर्त है। धनतेरस पर 22 अक्तूबर 2022, शाम 06:02 से 23 अक्तूबर 2022 को शाम 06.03 बजे तक सोना-चांदी खरीद सकते है।

इसके अलावा धनतेरस के दिन सोने-चांदी की चीजों को सर्वार्थ सिद्धि योग में खरीदना काफी शुभ माना जाता है। सर्वार्थ सिद्धि योग को सबसे बड़ा मुहूर्त माना जाता है और धनतेरस के दिन स्वर्ण और चांदी के आभूषण खरीदने के लिए इससे बड़ा मुहूर्त कोई नहीं हो सकता। सर्वार्थ सिद्धि योग 23 अक्तूबर 2022 को पूरे दिनभर रहेगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]