Loading...

Interview / नादौन में 5 दिसंबर को 100 हेल्पर पदों के लिए साक्षात्कार, जानें पात्रता

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 22 Mins Ago • 1 Min Read

Interview / औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ की ऐक्मे जेनेरिक्स प्राइवेट लिमिटेड में हेल्पर के 100 पदों को भरने के लिए 5 दिसंबर को उप रोजगार कार्यालय नादौन में साक्षात्कार होंगे। ये पद नियमित एवं कंपनी रोल के आधार पर भरे जाएंगे। दसवीं, बारहवीं या किसी भी ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमा रखने वाले पात्र युवा साक्षात्कार में भाग ले सकेंगे।

नादौन

जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए अभ्यर्थियों की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित युवाओं को 12,900 रुपये मासिक वेतन के साथ 750 रुपये भत्ता दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त उन्हें डबल ओवरटाइम भत्ता भी मिलेगा। निर्धारित योग्यता और आयु सीमा पूरी करने वाले युवा चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

साक्षात्कार में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का नाम हिमाचल प्रदेश के किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना आवश्यक है। पात्र युवाओं को साक्षात्कार के दिन अपने मूल प्रमाणपत्र और हिमाचली प्रमाणपत्र साथ लाने होंगे। सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ अभ्यर्थी 5 दिसंबर को उप रोजगार कार्यालय नादौन पहुंचकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

Related Topics: •