Loading...

12वीं परीक्षा परिणाम के बाद छात्रा ने उठाया बड़ा कदम, पुलिस जांच में जुटी

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन2 • 54 Mins Ago • 1 Min Read

गग्गल क्षेत्र में 12वीं परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद एक 17 वर्षीय छात्रा की मौत का मामला सामने आया है। छात्रा को जहरीला पदार्थ निगलने के बाद उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज टांडा लाया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले को लेकर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

धर्मशाला

गग्गल क्षेत्र की छात्रा को उपचार के लिए लाया गया था टांडा

पुलिस थाना गग्गल के अंतर्गत एक गांव की 17 वर्षीय छात्रा की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार वीरवार शाम छात्रा को जहरीला पदार्थ निगलने के बाद उपचार के लिए डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा लाया गया था। अस्पताल में उपचार के दौरान छात्रा की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई, जिसके आधार पर आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई।

12वीं परीक्षा परिणाम आने के बाद थी परेशान

परिजनों के अनुसार छात्रा का 12वीं वार्षिक परीक्षा परिणाम हाल ही में घोषित हुआ था। परिणाम में छात्रा की कंपार्टमेंट आई थी, जिसके बाद वह मानसिक रूप से परेशान बताई जा रही थी। परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में किसी प्रकार का संदेह व्यक्त नहीं किया है। पुलिस ने परिजनों और संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए हैं।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया

शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज टांडा में छात्रा का पोस्टमार्टम करवाया गया। इसके बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। पुलिस थाना गग्गल में इस मामले को लेकर बीएनएसएस की धारा 194 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी कांगड़ा वीर बहादुर ने बताया कि पुलिस द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है और पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Related Topics: