Loading...

Crime / धर्मपुर में अवैध शराब मामले में कार्रवाई, 438 पेटी देशी शराब के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन2 • 1 Hour Ago • 1 Min Read

Crime : धर्मपुर में पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने विशेष नाकाबंदी के दौरान अवैध शराब की खेप बरामद करते हुए 10,160 बोतलें देशी शराब जब्त की हैं। कार्रवाई के दौरान दो वाहनों से 438 पेटियां “पटियाला संतरा” शराब बरामद की गई, जबकि तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

धर्मपुर

संयुक्त टीम ने नाकाबंदी के दौरान पकड़ी शराब की खेप

धर्मपुर क्षेत्र में पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10,160 बोतलें देशी शराब बरामद की हैं। जानकारी के अनुसार जोहड़जी के पास विशेष नाकाबंदी के दौरान दो संदिग्ध वाहनों की जांच की गई, जिनसे 438 पेटियां देशी शराब “पटियाला संतरा” बरामद हुई।

तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अशोक कुमार, प्रदीप कुमार और साहिल राणा को हिरासत में लिया। प्रारंभिक जांच में आरोपी शराब परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है तथा अवैध शराब नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए जांच जारी है।

Related Topics: