DPS / नारकंडा में 9.28 किलो अफीम और 12 लाख नकदी के साथ तीन नेपाली आरोपी गिरफ्तार
Himachalnow / शिमला
NDPS : डिटेक्शन सेल रामपुर की टीम ने नारकंडा में 9.28 किलोग्राम अफीम और 12 लाख रुपये के साथ नेपाल के तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। डिटेक्शन सेल की टीम शुक्रवार को नारकंडा क्षेत्र में में मौजूद थी। इसी बीच सूचना मिली कि तीन व्यक्ति इनोवा गाड़ी में अफीम लेकर आ रहे हैं।
शिमला/नारकंडा
सूचना के आधार पर नाकाबंदी और कार्रवाई
डिटेक्शन सेल रामपुर की टीम ने नारकंडा में 9.28 किलोग्राम अफीम और 12 लाख रुपये के साथ नेपाल के तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। डिटेक्शन सेल की टीम शुक्रवार को नारकंडा क्षेत्र में में मौजूद थी । इसी बीच सूचना मिली कि तीन व्यक्ति इनोवा गाड़ी में अफीम लेकर आ रहे हैं। पुलिस टीम ने नारकंडा में नाकाबंदी की। एक इनोवा वाहन को जांच के लिए रोका गया। वाहन की तलाशी स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में ली गई, जिसमें 9.28 किलोग्राम में अफीम और नकद 12 लाख रुपये बरामद हुए।
आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी
इसके बाद तीनों व्यक्तियों को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान एन बहादुर उर्फ राजू पुत्र रवि लाल निवासी गांव घरती जाजरकोट नेपाल, चक्रा बहादुर निवासी गांव नलगार जाजरकोट व मोहन साही निवासी गांव दांग, भरतपुर रावती आंचल नेपाल के रूप में हुई है।
मामले में जांच जारी
इस संबंध में पुलिस थाना कुमारसैन में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है। इसके पीछे जुड़े अन्य नेटवर्क/बैकवर्ड लिंकज की भी गहनता से जांच की जा रही है।