Loading...

E-KYC For Workers /पंजीकृत कामगार लोक मित्र केंद्र में करवाएं ई-केवाईसी : जिला श्रम कल्याण अधिकारी

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 25 Jan 2025 • 1 Min Read

Himachalnow / चंबा

31 मार्च तक सभी पंजीकृत कामगारों का आधार सत्यापन अनिवार्य

E-KYC For Workers : हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के सौजन्य से जिला श्रम कार्यालय चंबा द्वारा पंजीकृत कामगारों की ई-केवाईसी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला श्रम कल्याण अधिकारी श्वेता कुमारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पंजीकृत कामगारों की ई-केवाईसी 31 मार्च 2025 तक पूरी की जाएगी।

आधार कार्ड का सत्यापन अनिवार्य

श्वेता कुमारी ने बताया कि ई-केवाईसी प्रक्रिया के तहत कामगारों के आधार कार्ड का सत्यापन किया जाएगा। उन्होंने सभी पंजीकृत कामगारों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी लोक मित्र केंद्र में जाकर अपना आधार कार्ड नंबर अपने मोबाइल नंबर से लिंक करवाना सुनिश्चित करें।

कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के लिए अपील

उन्होंने बताया कि आधार कार्ड और मोबाइल नंबर लिंक करवाना जरूरी है ताकि कामगार हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ ले सकें। इस प्रक्रिया के माध्यम से कामगारों की पात्रता सुनिश्चित की जाएगी।

Related Topics: