Loading...

Earthquake: हिमाचल सहित उत्तर भारत में भूकंप से हिली धरती, रिक्टर स्केल पर तीव्रता…..

Ankita • 13 Jun 2023 • 1 Min Read

दिल्ली-एनसीआर, जम्मू-कश्मीर, पंजाब और चंडीगढ़ सहित उत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप का असर भारत के दिल्ली-एनसीआर, जम्मू कश्मीर, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में रहा। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.7 मापी गई है। ये भूकंप 1 बजकर 33 मिनट पर आया।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र जम्मू-कश्मीर के डोडा में था। इसकी गहराई जमीन से 6 किलोमीटर अंदर थी। हिमाचल प्रदेश में भी मंगलवार को दोपहर 1:33 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके लगते ही लोग दहशत में घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए।

हालांकि जानमाल का कोई नुक्सान नहीं हुआ है। चंबा जिले के भरमौर, कुल्लू, ऊना, हमीरपुर, मंडी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। राज्य आपदा प्रबंधन के प्रवक्ता के बताया कि प्रदेश के कई जिलों में भूकंप के झटके लगे हैं। वहीं हिमाचल प्रदेश के पड़ोसी राज्य जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ से 30 किमी दक्षिण पूर्व में रिक्टर पैमाने पर 5.7 तीव्रता का भूकंप आया।