एक से श्रेष्ठ / ऊना में ‘एक से श्रेष्ठ’ पहल के पांच वर्ष पूरे, राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता ने छात्रों और शिक्षकों को दिया आशीर्वाद
ऊना में ‘एक से श्रेष्ठ’ सामाजिक पहल के पांच वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता ने छात्रों और अध्यापकों को आशीर्वाद दिया कार्यक्रम मे सांसद अनुराग सिंह ठाकुर भी उपस्थित रहे उन्होंने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में बिना सरकारी सहायता संचालित इस कार्यक्रम के माध्यम से जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा, कोचिंग और मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा रहा है।
ऊना
अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास और समावेशी सोच से प्रेरित होकर यह पहल शुरू की गई है। इसके तहत गुरुकुल पद्धति की भावना के अनुरूप बच्चों को पढ़ाई के साथ संस्कार और व्यक्तित्व निर्माण की शिक्षा भी दी जा रही है। पांच वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता ने विद्यार्थियों और शिक्षकों से मुलाकात की।
ठाकुर के मुताबिक, ‘एक से श्रेष्ठ’ कार्यक्रम के अंतर्गत लगभग 650 केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। इन केंद्रों पर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के 12 हजार से अधिक बच्चों को निःशुल्क कोचिंग दी जा रही है। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा और मार्गदर्शन के साथ उनके व्यक्तित्व विकास में सहयोग देना है।
