EKYC / घरेलू और होटल उपभोक्ता 31 दिसंबर तक कराएं ई-केवाईसी

सहायक अभियंता, विद्युत उपमंडल नाहन नंबर-1 ने बताया कि उपमंडल के अंतर्गत आने वाले सभी घरेलू और होटल उपभोक्ताओं को 31 दिसंबर से पहले ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है। उन्होंने उपभोक्ताओं से विभागीय बिल वितरकों के साथ सहयोग कर ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करने की अपील की । नाहन शहर में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य शुरू हो गया है, जिसके तहत सर्वे के साथ-साथ मीटर भी लगाए जा रहे हैं ।

यदि कोई उपभोक्ता ई-केवाईसी नहीं करवा पाया है, तो वह अपने आधार की कॉपी और बिजली बिल लेकर विद्युत उपमंडल कार्यालय, रानीताल पहुंचकर प्रक्रिया पूरी कर सकता है । सहायक अभियंता ने सभी उपभोक्ताओं से इस कार्य में विभाग का सहयोग करने का अनुरोध किया है ताकि स्मार्ट मीटर परियोजना को सुचारू रूप से लागू किया जा सके ।