Loading...

नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान में सोमवार को 546 नवनिर्वाचित प्रधान व उपप्रधान लेंगे शपथ

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन II • 1 Hour Ago • 1 Min Read

नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान में सोमवार को जिला सिरमौर के 546 नवनिर्वाचित प्रधान एवं उपप्रधान पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान सुबह 11:00 बजे शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर प्रतिनिधियों को शपथ दिलाएंगे। जिला प्रशासन और पंचायती राज विभाग ने समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

नाहन

हिमाचल प्रदेश में 2026 के पंचायती चुनाव तीन चरणों में मई माह में समाप्त हो गए थे। इसके बाद प्रदेश सरकार ने इनकी शपथ के लिए 15 जून संक्रांति एवं सोमवती अमावस्या का दिन पूरे प्रदेश में निर्धारित किया गया है। सभी 12 जिला मुख्यालय पर कैबिनेट मंत्री प्रधानों को शपथ दिलाएंगे। इसी कड़ी में जिला सिरमौर मुख्यालय नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान नवनिर्वाचित प्रधान व उपप्रधान को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। जिला सिरमौर की 273 ग्राम पंचायत में से 27 पंचायते निर्विरोध चुनी गई है, जबकि 246 पंचायत में चुनाव के द्वारा प्रधान व उपप्रधान चुने गए। इसके अतिरिक्त किसी पंचायत में प्रधान तथा किसी में उपप्रधान भी निर्विरोध चुना गया है।

इन सभी 546 नव निर्वाचित प्रधान एवं उपप्रधानों को सोमवार प्रात 11:00 बजे शपथ दिलाई जाएगी। जिसके लिए जिला प्रशासन और जिला सिरमौर पंचायती राज विभाग में सभी तैयारियां पूरी कर ली है। जिला भर से आने वाले पंचायत प्रधानों तथा उपप्रधानों के वाहनों के लिए चंबा ग्राउंड में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। जबकि सभी नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के लिए एसएफडीए हाल में भोजन की व्यवस्था भी जिला पंचायती राज विभाग द्वारा की गई है। विदित रहेगी जनवरी 2021 के पंचायती राज चुनाव में जिला सिरमौर में हिमाचल में सबसे अधिक 33 पंचायते निर्विरोध चुनी गई थी। वहीं मई 2026 के चुनाव में सिरमौर जिला में मात्र 27 पंचायते ही निर्विरोध चुनी गई है।