Loading...

ईआरएसएस-112 रैंकिंग में हिमाचल पुलिस देशभर में अव्वल, औसत रिस्पांस टाइम चार मिनट चार सेकंड

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 50 Mins Ago • 1 Min Read

हिमाचल प्रदेश पुलिस ने सितंबर 2026 की अखिल भारतीय ईआरएसएस-112 रिस्पांस टीम रैंकिंग में देशभर में पहला स्थान हासिल किया है। पिछले 30 दिनों में प्रदेश पुलिस ने आपातकालीन घटनाओं पर औसतन चार मिनट चार सेकंड में प्रतिक्रिया दी। सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के बीच यह सबसे बेहतर औसत रिस्पांस टाइम रहा। नवंबर 2025 तक इस सेवा की राष्ट्रीय रैंकिंग 34वीं थी, जिसके बाद सुधार और प्रभावी निगरानी के जरिए प्रदर्शन बेहतर किया गया।

हिमाचल प्रदेश

डीजीपी अशोक तिवारी ने बताया कि इस उपलब्धि में ईआरएसएस-112 के कॉल टेकर्स, डिस्पैचर्स, इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल के कर्मचारियों, जिला पुलिस कर्मियों और पर्यवेक्षण अधिकारियों की अहम भूमिका रही है। राज्य के ईआरएसएस केंद्र, जिलों और फील्ड में तैनात पुलिस टीमों के बीच बेहतर समन्वय से आपातकालीन घटनाओं पर तेजी से कार्रवाई सुनिश्चित हुई। पुलिस के अनुसार दुर्घटना, अपराध, आगजनी या अन्य आपात स्थिति में बचाया गया प्रत्येक मिनट लोगों के जीवन, संपत्ति और सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस उपलब्धि पर हिमाचल प्रदेश पुलिस की पूरी टीम को बधाई दी है। उन्होंने ईआरएसएस-112 के माध्यम से नागरिकों को दी जा रही आपातकालीन सेवाओं में तत्परता और गुणवत्ता बनाए रखने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान प्राप्त करना एक उपलब्धि है, लेकिन लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए इस स्थान को कायम रखना उससे भी बड़ी जिम्मेदारी है।

Related Topics: •